मुजफ्फर नगर, मई 28 -- मीरापुर। कस्बे में मुस्लिम बस्ती के बीच स्थित श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर के आसपास बने मकानों की राजस्व विभाग की टीम ने पैमाईश शुरू कर दी। पैमाइश का कार्य बुधवार को भी चलेगा। मंगलवार को राजस्व निरीक्षक संजीव शर्मा, लेखपाल ओमबीर सिंह टीम के साथ मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क में स्थित 600 वर्ष पुराने श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे तथा मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा व अन्य को साथ लेकर टीम ने आसपास बने मकानों की भूमि की पैमाईश की। लेखपाल ओमबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को भी जांच की जाएगी, उसके बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। कुछ दिन पूर्व स्वामी यशवीर महाराज ने 600 वर्ष पुराने इस श्री मयंकेश्वर महादेव मंदिर को जाग्रत किया था। इस दौरान मंदिर स्वामिनी मधु शर्मा व यशवीर महाराज ने कुछ लोगों पर मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.