मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री मनकामनेश्वर मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम का अभिषेक और हवन-यज्ञ का आयोजन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूजन के पश्चात मंदिर परिसर से एक भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शिव चौक पर संपन्न हुई। दिव्य ध्यान योग आश्रम के स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा आगामी 17 अप्रैल को श्री मनकामनेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम जी का रथ रवाना होगा, जिसके बाद टाउन हॉल से विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक, प्रसाद वितरण और ध्वज यात्रा आकर्षण का केंद्र रहे, जिसमें युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर उत्साह दिखाया।इस अवसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.