दुमका, मार्च 19 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -चरकापाथर स्थित बैष्णवी नवदुर्गा मंदिर मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा वाचिका वृन्दावन धाम की राधा किशोरी ने कहा कि भगवान की पावन कथा, मंगलमय कथा श्री मद्भागवत कथा, जिसे सुनने मात्र से जीव को भगवत प्राप्ति होती है, भगवत चरणों में अनुराग मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर आप भागीरथ गंगा में स्नान करते हैं तो आपका तन पवित्र होता है। लेकिन भागवत गंगा का पान करते हैं तो तन, मन व जीवन तीनों ही पवित्र होता है। कहा कि भागवत सुनने का फल उस वक्त प्राप्त होता है जब आप अंदर से कोई भी बुराई को भगवन से कहें कि इन सात दिनों में त्याग दुंगा। तभी आपका कथा सुनने व हमारा कथा सुनाना सार्थक होगा। कहा कि हम सभी संसारिक सुंदरता में भटक जाते है। जहां हमें बाद में रोना पड़ता है।...