सहारनपुर, जनवरी 2 -- सात दिवसीय श्री भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य पंडित अभिषेक ने भक्तों को पापों की मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति के विषय में गूढ़ उपदेश दिए। उन्होंने कथा के महत्व को समझाते हुए कहा कि भगवान के नाम संकीर्तन से सभी पापों का नाश होता है और भक्तों के हृदय में भगवान का वास होता है। व्यास पीठ पर विराजमान अजय किरण महाराज ने भी नाम जाप और भक्ति के महत्व को बताया और कहा कि कलयुग में भगवान के नाम का उच्चारण ही जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने माता, पिता और गुरु की सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भक्ति और प्रेम से ओतप्रोत किया गया। इस दौरान सत्यवती यादव, शशि यादव, ममता, अल्का, सूरज धीमान, प्रशांत शर्मा, अनमोल माहेश्वरी, यज्ञ आचार्य मधुसूदन शास्त्री, माधव शर्मा , रतन गुरु मदन, गोपाल आचार्य आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस...