रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव 31 मार्च को मनाया जाएगा। मंगलवार की सुबह 8.30 बजे श्रीजैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से निकलेगी। शोभायात्रा तुलसी चौक, मेकॉन चौक, पुराने हाईकोर्ट होते हुए वापस 10.30 बजे मंदिर पहुंचेगी। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया गया है। एक बजे से स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम है। श्रीजैन श्वेताम्बर संघ के साध्वी विशालमाला श्री जी आदि ठाना तीन के महावीर जयंती के दिन डोरंडा जैन मंदिर पधार सकते हैं। साध्वियां सिकंदराबाद से पद विहार करते हुए शिखरजी, मधुबन पारसनाथ की ओर विहार कर रहे हैं। इस दौरान रांची एक से दो दिन में पहुंचेंगे। डोरंडा जैन मंदिर रांची में कुछ दिनों के लिए उनका प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.