मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नाथानी कैंपस बगलामुखी मंदिर के सामने स्थित श्री ब्रह्माणी माता जी का 15वां वार्षिकोत्सव संगीतमय मंगल पाठ के साथ मनाया गया। मां ब्रह्माणी भक्त मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होली उत्सव एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी राजीव नाथानी ने बताया कि मंगलपाठ पूजन में राजेश नाथानी एवं उनकी पत्नी सविता देवी मुख्य यजमान के रूप में रहे। महा मंगल पाठ का वाचन राजीव सोनी एवं उनकी म्यूजिकल टीम द्वारा किया गया। 251 महिलाओं द्वारा माता का महा मंगल पाठ किया गया। मैया अमर करो सिंदूर सुहागन वर मांगे, उत्सव की मस्ती में नाचूंगा गांवनगा, ओ मेला आया मैया का, पल्लू जावे छुक छुक रेल गाड़ी जैसे भजनों पर दर्शक झूम उठे। इस दौरान फूलों एवं गुलाल की होली खेली। आयोजन में मोतीपुर, चकिया, पूसा एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.