लखनऊ, मई 10 -- श्री बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल का रविवार को चुनाव कराया गया। मुख्य मुकाबलों में पिन्टू गुप्ता ने सुजीत कुमार गौतम को 304 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं अखिलेश यादव ने वरिष्ठ महामंत्री का पद अपने नाम किया। चुनाव अधिकारी राशिद अली और रामशंकर राजपूत की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। कई पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध भी चुना गया, जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, राजू शुक्ला और शिव कुमार यादव चुने गये। उपाध्यक्ष अभिषेक जय गुप्ता, विमर्श गुप्ता और राज कुमार रावत चुना गया। कोषाध्यक्ष रवीश, मंत्री व संगठन मंत्री प्रियांशू गुप्ता और अर्नव तिवारी चुने गए। इसके अतिरिक्त राजेंद्र रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सं...