आरा, अप्रैल 12 -- उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत कई मंत्री, विधायक पहुंचे और दर्शन-पूजन किया कोईलवर, एक संवाददाता। श्री बालाजी-नृसिंह मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिन रविवार को श्री बाला जी और श्री लक्ष्मी जी का विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ले दक्षिण भारत के तमिलनाडु से बहियारा गांव आये 40 विद्वान व शास्त्रियों की टीम की वेद मंत्रों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ, हवन और धार्मिक अनुष्ठान से पूरा इलाका आस्था और विश्वास की डोर में बंध गया है। बहियारा गांव के अलावा आसपास के गांवों के भक्त और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ श्री बालाजी-नृसिंह मंदिर में विराजमान श्री बालाजी, श्री महालक्ष्मी जी, श्री लक्ष्मी नृसिंह जी, श्री राम दरबार में विराजमान श्री रामचंद्र जी, सीता जी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.