लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री बालाजी सुंदर मंडल के सेवादारों द्वारा कस्बे के श्री दुर्गा मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके तहत 31 मार्च को रात्रि आठ बजे से श्री बालाजी महाराज एवं श्री खाटू श्याम जी की भजन संध्या का आयोजन भजन प्रवाहक अनुराग रौशन नैमिष धाम के द्वारा किया जाएगा। बुधवार को प्रातः नौ बजे से विशाल शोभायात्रा नगर भ्रमण श्री बालाजी धाम मंदिर सिंगाही खुर्द से होगा। गुरुवार को प्रातः नौ बजे से श्री दुर्गा मंदिर के प्रांगण में 108 श्री हनुमान चालीसा जाप बजरंग बाण पाठ एवं हनुमानाष्टक पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। जिसके तहत श्री बालाजी सुंदर मंडल की सेवादारों ने नगर में भ्रमण कर नगर के व्यापारियों को निमंत्रण पत्र दिए। इस मौके पर श्री बालाजी सुंदर मंडल के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.