अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री बालाजी मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 31 मार्च, मंगलवार को श्री बालाजी महाराज का 12वां वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रेलवे रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता का आयोजन कर कार्यक्रम की जानकारी दी। अतुल ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में होगा। कार्यक्रम में विशेष मेडिकल चेकअप कैंप, फुल बॉडी दिल्ली के चिकित्सक अनिल यादव द्वारा किया जाएगा। ट्रस्ट के संरक्षक ललित दीवान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशाल नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप, रक्तदान शिविर व नेत्र जांच शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। हवन यज्ञ सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक‌, मार्गदर्शन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 ब...