सहारनपुर, फरवरी 16 -- सहारनपुर। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के 18वें वार्षिक उत्सव की द्वितीय श्रृंखला में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे पंडित अजय याग्निक ने अपनी मधुर वाणी से सुंदरकांड की रसधारा बहाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवांग कुच्छल, विनीत धीमान तथा यजमान योगेश दहिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके उपरांत सभी याजमानों ने सामूहिक रूप से रामायण पूजन संपन्न किया। पंडित अजय याग्निक ने हनुमान चालीसा एवं भजन राम नाम अति मीठा है, दुख में रोने वाले मुस्कुराना सीख ले और राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊ गली-गली की भावपूर्ण प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.