मुजफ्फर नगर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरनगर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत श्री बालाजी धाम संकीर्तन भवन में चल रही श्रीमद् श्रीराम कथा का विधि-विधान के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर प्रख्यात कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड रामायण का सबसे श्रेष्ठ भाग है और हनुमान चालीसा एक सिद्ध मंत्र है, जिसके पाठ से बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।कथा के अंतिम दिन आचार्य जी ने राम-रावण युद्ध और प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने रामचरितमानस को जात-पात से ऊपर बताते हुए सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या का नागरिक बनने का सौभाग्य दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.