मुजफ्फर नगर, मार्च 22 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ भगवान श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव इस वर्ष श्री बालाजी धाम मंदिर परिवार द्वारा बेहद भव्य रूप में मनाया जा रहा है। आगामी 23 मार्च से 04 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस विशाल धार्मिक महोत्सव में भक्ति, शक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। शनिवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए मंदिर के संरक्षक सुरेश चंद बंसल, प्रधान हरिशंकर तायल व भीमसेन कंसल ने बताया कि उत्सव का आगाज सोमवार, 23 मार्च को प्रात: 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जो नई मंडी के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। मंदिर समिति ने क्षेत्र की सभी माताओं-बहनों से इस यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया है। इसी दिन से 31 मार्च तक प्रतिदिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.