सहारनपुर, मई 17 -- गंगोह संवाददाता। पवित्र कंकराली सरोवर किनारे स्थित श्री बालाजी धाम का 14वां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री बालाजी संकट मोचन सेवा समिति द्वारा प्रातःकाल जनकल्याण एवं विश्व शांति के लिए संकट मोचन यज्ञ आयोजित किया। मुख्य यजमान महंत सुशील शर्मा सपत्नी सुनीता शर्मा और पुरोहित पं. मोहनलाल शर्मा रहे। आहूतियां देने वालों में महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदीप गोयल, विवेक गर्ग, बिजेंद्र शर्मा, अनुराग शर्मा, राकेश सैनी, कुलदीप शर्मा, जिजेंद्र नामदेव, प्रखर शर्मा, जयसिंह सैनी, रमेश थापा, सुनील सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रात्रि में सुन्दरकांड पाठ के उपरान्त प्रसाद वितरण किया जायेगा।...