श्री बालाजी दरबार में देर रात तक भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु
रुद्रपुर, मई 24 -- शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी नंबर-दो आनंदपुर के कौसानी स्थित निर्माणाधीन संकट मोचन मंदिर में शनिवार को श्री बालाजी दरबार श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बना रहा। देर रात तक यहां भजन गूंजते रहे। शनिवार शाम छह बजे सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक चले दरबार में भजन गायक खीम सिंह मेहता, कमल चौहान, राधिका शर्मा, धन सिंह कोरंगा और विजेंद्र जोशी ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। यह भी पढ़ें- श्री बालाजी दरबार में देर रात तक भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु बालाजी मंडली के महंत नवीन टाकुली ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.