शामली, अप्रैल 9 -- शामली। जनपद के जैन मोहल्ला नौकुआ रोड स्थित श्री बाबा दयालदास मंदिर पर 11 अप्रैल को श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ से होगी। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे संकट मोचन कष्ट निवारण महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। प्रातः 11 बजे 108 दीप प्रज्ज्वलन के साथ बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। दोपहर एक बजे श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी और पुनः मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा के दौरान भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए पूरे नगर को भक्तिमय बनाएंगे। रात्रि 10 बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.