सहारनपुर, अप्रैल 3 -- नगर में श्री बालाजी जन्मोत्सव समारोह के पावन अवसर पर 14वीं विशाल शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ विधायक मुकेश चौधरी मे किया। शोभायात्रा से पहले विधायक मुकेश चौधरी ने श्री बालाजी महाराज की आरती की और नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा श्री नकुलेश्वर महादेव मंदिर से पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के बाद प्रारंभ हुई। प्रभु श्रीराम, हनुमान जी, छप्पन भोग और विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बैंड-बाजों, डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्त जमकर थिरके। पूरा वातावरण जय श्री राम और जय बालाजी महाराज के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा श्री नकुलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों से होते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.