अमरोहा, मार्च 29 -- हसनपुर। श्री बालाजी जन्मोत्सव पर रविवार को बालाजी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सम्मिलित झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का आयोजन श्री संकट मोचन बालाजी दरबार के तत्वाधान में किया गया था। वृंदावन धाम कॉलोनी स्थित श्री बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा मुख्य बाजार से नगर में भ्रमण करती हुई देर शाम वापस मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्री राम दरबार, गणेश जी, महाकाल, गरुण पुराण, भगवान विष्णु, पवन पुत्र हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में महिलाएं पीले वस्त्रों में सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर पालिका के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.