मुरादाबाद, मार्च 24 -- श्री महाकालेश्वर बालाजी धाम मंदिर ट्रस्ट सम्राट अशोक नगर में दो दिवसीय श्री बालाजी जन्मोत्सव एक एवं दो अप्रैल को मनाया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को बैठक में इसकी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। सानिध्य स्वामी संजय नंद गिरि महाराज का रहा। इसमें कार्यक्रम संयोजक संजीव वाल्मीकि को एवं कलश यात्रा प्रभारी सेवादार आराधना को बनाया गया। साथ ही अन्य सदस्यों को भी दायित्व सौंपे गए। बैठक में महामंडलेश्वर स्वामी संजय नंद गिरि महाराज सहित अनीता अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सर्वेश पटेल, मनोहर लाल, प्रमोद शुक्ला, विजय वर्मा, देव गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता, मनु अग्रवाल, पंकज सक्सेना, कर्णेश अग्रवाल, रूबी शर्मा, शोभित पाल, प्रिया गुप्ता, निदेश कश्यप, प्रीति पाल, ज्योति, गीता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...