मुरादाबाद, मार्च 30 -- श्री बालाजी सेवा समिति का चार दिवसीय श्री बालाजी जन्मोत्सव आज मंगलवार से आरंभ हो रहा है। श्री बालाजी दरबार कटघर बीच में हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और चार सौ सदस्यों की दस टीमें बनाकर उन्हें दायित्व सौंपे। संस्थापिका एवं संयोजिका जब तक गुरु जगदाचार्य साध्वी राघवेंद्र महाराज का सानिध्य रहा। संचालन आशीष अग्रवाल ने किया। बैठक में बताया गया कि समारोह का आरंभ आज 31 मार्च को हरपाल नगर स्थित राजा राम धर्मशाला से होगा। बालाजी दरबार में रामायण का अखंड पाठ किया जाएगा। एक अप्रैल को इसे विश्राम, दो को शोभायात्रा और अंतिम दिन संकटमोचन महायज्ञ और भंडारा किया। बैठक में संजय अग्रवाल, राजेश रस्तोगी, संतोष शर्मा, धर्मेश भदौरिया, मनीष अग्रवाल, मंयक माथुर, राकेश अग्रवाल, श्याम लाल, अंजलि राघव, रीता सिंह, नीरू अग्रवाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.