मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 65वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि बिहार के विकास में श्री बाबू का स्वर्णिम योगदान रहा है। उनके ही प्रयासों से बैधनाथ धाम मंदिर में दलितों का प्रवेश कराया गया था। जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा श्री बाबू ने अपने कार्यकाल में संयुक्त बिहार में उद्योगों का जाल बिछाया था। आज अगर वे उद्योग धंधे होते तो राज्य में पलायन की समस्या नहीं होती। इस मौके पर कुणाल सहाय, अब्दुल वारिस सद्दाम, विकास कुमार टुल्लू, प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, गोपाल मिश्र, बालेन्द्र कुमार, मनटुन कुमार, धर्मेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...