कानपुर, अप्रैल 20 -- कानपुर। 'श्री ठाकुर द्वारा श्री बांके बिहारी लाल मंदिर' के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा की चतुर्थ वर्षगांठ मंदिर परिसर में मनाई गई। इस मंदिर में सभी देवी देवताओं के साथ चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई है। मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुंदरकांड की मंडली ने हनुमान जी के सुंदर भजन प्रस्तुत किए। भजन सुनकर सभी भक्त झूम उठे। विधायक नीलिमा कटियार भी मौजूद रहीं। मंदिर समिति के अध्यक्ष गोपाल चंद्र श्रीवास्तव, मंदिर समिति के महामंत्री आशुतोष श्रीवास्तव, अम्बरीश श्रीवास्तव, चित्रांशी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव, विष्णु सहाय, सतीश खरे, उमेश निगम, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, सौरभ कपूर, शुभम श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...