आजमगढ़, जनवरी 4 -- आजमगढ़। नगर के लालठिग्गी स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर में संकष्टी गणेश चौथ के अवसर पर महाव्रत उत्सव का आयोजन 6 जनवरी मंगलवार को किया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10 बजे अभिषेक आरती के साथ उत्सव का विधिवत प्रारंभ होगा। इसके पश्चात दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन सम्पन्न होंगे। शाम 8:35 बजे जन्म आरती का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात्रि 10 बजे शयन आरती के साथ दिनचर्या समाप्त होगी। संकष्टी गणेश चतुर्थी का महत्व 'संकटों को हरने वाली चतुर्थी' के रूप में है, जो भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से जीवन की बाधाएँ दूर होती हैं, संतान प्राप्ति होती है, आर्थिक लाभ मिलता है और बुद्धि व समृद्धि बढ़ती है। खासकर चंद्रोदय के बाद गणेश जी और चंद्रमा की पूजा से सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर से नकारात्मकता दूर होती है। पौर...