लोहरदगा, मार्च 12 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।लोहरदगा प्रेम नगर कृषि मार्केट के निकट नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का एक दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान गुरूवार को हुआ। मुहल्ले में पहली बार मंदिर का निर्माण होने से लोगों में खुशी देखी गई। कार्यक्रमों की शुरूआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं-बालिकाओं ने भाग लिया। पुरोहित कृष्ण देव मिश्रा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न मंदिर निर्माता रामविलास साहू और बिरसमुनी देवी द्वारा संपन्न किया गया। भंडारे में श्रद्धालु भगवान बजरंग बली का प्रसाद लेने के लिए उमड़ पड़े। आयोजन को सफल बनाने में विदेशी साहू, मुनका साहू, मुन्ना साहू, मुकेश जायसवाल, ढेलू साहू, हीरा साहू, बिंदेश्वर महतो, रूपेश साहू, अंकित साहू, रोशन साहू, बजरंग साहू,आशीष नाग, मुनका साहू, जसपा...