साहिबगंज, मार्च 31 -- बरहेट। युवा प्रजापति संघ के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के कुम्हार टोला में आयोजित श्री बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं दो दिवसीय संकीर्तन का मंगलवार को भव्य समापन हो गया। मौके पर तारापुर, बाबुपुर एवं कुसमा से आए विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपनी भव्य प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम की सफलता में युवा प्रजापति संघ के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.