लातेहार, अप्रैल 24 -- चंदवा, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर मंदिर, गढ़वा के प्रधान पुजारी ब्रजकिशोर तिवारी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। लगभग 50 वर्षों तक उन्होंने भगवान मुरलीधर की सेवा करते हुए धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखा और समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान की। उनके निधन पर एंबीशन कंप्यूटर सेंटर परिसर में विवेकानंद किशोर संस्थान की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, सेवा भाव और अटूट धार्मिक निष्ठा को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। यह भी पढ़ें- श्रीबंशीधर मंदिर के प्रधान पुजारी का निधन, शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भगवानदास गुप्ता, सत्येंद्र साहू, नरेश प्रसाद गुप्ता, संतोष साहू, न...