बरेली, मार्च 23 -- राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ ने रविवार को श्री प्रताप नारायण मिश्र साहित्य सम्मान से कृष्ण स्वरूप सक्सेना को सम्मानित किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल के सेवानिवृत्ति कार्यालय अधीक्षक कृष्ण स्वरूप सक्सेना को पुरस्कार स्वरूप 1 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, आईपीएस रामकृष्ण स्वर्णकार, डॉ हरिओम, डॉ अखिलेश मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...