लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज स्थित भगवान श्री परशुराम जी मंदिर में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव महोत्सव के तहत सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व आचार्य पंडित जी द्वारा विधिवत पूजन एवं संकल्प कराया गया। इसके बाद कलाकारों द्वारा मधुर व मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य यजमान अमिताभ पांडेय व उनकी पत्नी ने श्रद्धा भाव से कथा श्रवण के लिए विराजमान रहे।कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास डॉ योगेश व्यास ने कहा कि इस संसार में प्रत्येक रोग के लिए अलग-अलग औषधि होती है, किंतु भगवान की कृपा रूपी औषधि ऐसी है जो सभी रोगों पर समान रूप से प्रभाव डालती है। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद्भागवत यह हर प्रकार के दुःख और कष्ट को दूर करने में सक्षम है। कार्यक्रम के आयोजक अनुराग पांडे ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.