छपरा, अप्रैल 12 -- मशरक। एक संवाददाता भगवान परशुराम की जयंती काफी धूमधाम से 19 अप्रैल अक्षय तृतीया को मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज सहित भगवान परशुराम को मानने वाले सभी सम्मानित व प्रबुद्ध व्यक्ति आमंत्रित किए जाएंगे। इसे लेकर मशरक में तैयारी को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता राजीव पाठक ने की। संचालन पंडित प्रिंस मानस ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से सारण जिला विप्र सेवा परिषद का गठन किया गया। परिषद के अध्यक्ष पद पर पंडित जितेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर सुकेश त्रिवेदी व शशिभूषण शुक्ल , कार्यकारी अध्यक्ष विनोद तिवारी , सचिव पद पर जनमेजय ओझा व उपप्रमुख इसुआपुर चंद्रशेखर ओझा उर्फ डब्लू बाबा, महासचिव अजय तिवारी व मुरारी मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमित पाण्डेय, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र पाण्डेय एवं गोपाल चतुर्वेदी, प्रवक्ता डॉ हरेराम शास्त्री, स...