श्री नानकमत्ता साहिब एवं रीठा साहिब यात्रा का शुभारंभ
देहरादून, जुलाई 25 -- देहरादून। दीन दयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत शनिवार को देहरादून से श्री नानकमत्ता साहिब एवं रीठा साहिब जी की पवित्र तीर्थ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा की शुरुआत पवित्र अरदास और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शुभकामना संदेश के साथ की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बलजीत सिंह सोनी और पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपाध्यक्ष सोनी ने यात्रियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश एवं देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन सम्मानपूर्वक कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर रणजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह आनंद, मनजीत सिंह, चंद्र मोहन, किरन कौर, जसविंदर कौर तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.