मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट एवं नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय व पूर्व मंत्री मोहनलाल गुप्ता की जयंती मनाई गई। आयोजन छोटी सरैयागंज स्थित शहीद भगवानलाल पुस्तकालय सभाकक्ष में किया गया। अध्यक्षता रमेश केजरीवाल ने की। उपस्थित लोगों ने इन विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मौके पर एचएल गुप्ता, जगदीश शर्मा, सत्येन्द्र कुमार सत्येन, स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, परमेश्वरी देवी, सुनील आनंद, रणवीर अभिमन्यु ने अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.