लखीसराय, मार्च 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के बीचो-बीच स्थित शहीद द्वार के पास संचालित श्री नवयुवक पुस्तकालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। अब यह पुस्तकालय प्रतिदिन सुबह से लेकर देर शाम तक खुला रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग यहां आकर अध्ययन कर सकेंगे। पुस्तकालय प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 9 फरवरी 2026 से पुस्तकालय का संचालन सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों, युवाओं और साहित्य प्रेमियों को शांत वातावरण में पढ़ाई करने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। श्री नवयुवक पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि शहर में ऐसे कई छात्र-छात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.