काशीपुर, अक्टूबर 10 -- काशीपुर। सुभाष नगर स्थित श्री नंगली आश्रम की सचिव रुचि बाई ने बताया कि आश्रम में तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार से प्रारंभ होंगे। जहां सुबह 9 बजे श्रीराम चरितमानस का पाठ शुरू होगा। जो कि अगले दिन सुबह 9 बजे तक चलेगा। जिसके बाद भोग लगाया जाएगा। बुधवार को रात 8 बजे से 1 बजे तक सत्संग प्रवचन होंगे। जबकि गुरुवार को सुबह 9 बजे से आश्रम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कि शुगर मिल रोड, एलआईसी रोड, आवास विकास होते हुए आश्रम पहुंचेगी। जिसके बाद 108 दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती होगी और फिर प्रसाद वितरण के बाद भंडारा किया जाएगा। रुचि बाई ने बताया कि ये सभी कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महेशानंद की अध्यक्षता में संपन्न होंगे। जिसमें चमन सिंह, आकाश गुप्ता, कमलेश चुघ, नीरज उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, शिवम् प्रजापति, शिवानी प्रजापति, माया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.