श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व
देहरादून, जुलाई 16 -- नई टिहरी। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली के प्रतीक लोकपर्व हरेला को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए हरेला पर्व की पारंपरिक परंपराओं का निर्वहन किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक-दूसरे को हरेला की शुभकामनाएं दी गईं तथा परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, हरित आवरण बढ़ाने तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण हेतु निरंतर योगदान देने का संकल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.