मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री दुर्गा स्थान मंदिर गोला रोड में बुधवार से 14 जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। मंदिर कमेटी के सचिव सुबोध कुमार ने बताया कि शहर के बाल संत पीयूष गिरि के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में प्रत्येक दिन दोपहर तीन से शाम छह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा एवं कीर्तन सत्संग चलेगा। कार्यक्रम श्री दुर्गा मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित किया जाएगा। इसमें कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...