शामली, अप्रैल 30 -- शामली। श्री दुर्गा प्रसाद महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव के अंतिम दिवस समस्त धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सम्पन्न कराई गई। महोत्सव के दौरान विद्वान आचार्य पंडित प्रेम किशोर कोठारी के निर्देशन में सभी यजमानों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ कराया गया। अंतिम दिन पंडित ने समस्त यजमानों के साथ मिलकर पूर्णाहुति सम्पन्न कराई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.