रांची, फरवरी 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अपर बाजार स्थित महावीर चौक के श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट भवन में वित्तीय अनियमितता का मामला आया है। ट्रस्ट के सचिव पर आय-व्यय में हेराफेरी और समिति सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सचिव ने वर्ष 2024 से आय का सही लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया है और लगभग सवा आठ लाख रुपये का गबन किया है। झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड से पंजीकृत इस ट्रस्ट की 11 सदस्यीय समिति के सदस्यों ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.