मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर। श्री दुर्गा स्थान गोला रोड में फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर सोमवार को दुर्गा महारानी का शृंगार और महाआरती की गयी। मंदिर समिति की ओर से माता को महाभोग लगाया गया। सचिव सुबोध कुमार ने बताया कि बुधवार को होली के दिन मंदिर समिति द्वारा दो क्विंटल दूध और मेवे से ठंडई तैयार की जाएगी। दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं का इसी से स्वागत किया जाएगा। संध्या में होली मिलन रखा गया है। उसके बाद शाम पांच बजे आरती पूजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.