लखीसराय, अप्रैल 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। श्री दुर्गा गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल लखीसराय में सखी हेल्प डेस्क एवं किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत नोडल शिक्षिका खुशबु कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया और उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना तथा मासिक धर्म से जुड़े मिथकों को दूर करना था। इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- आंती इंटर स्कूल में सखी सहायता डेस्क का गठन सेनेटरी पैड के सही उपयोग, समय-समय पर बदलाव और सुरक्षित निस्तारण के बारे में भी विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.