श्री दीवान सिंह पब्लिक स्कूल में मनप्रीत और रिया चमके
मुजफ्फर नगर, मई 15 -- तितावी। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में श्री दीवान सिंह पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा। बुधवार को घोषित परिणामों में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसे देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। वाणिज्य वर्ग में मनप्रीत कौर ने 94.4% अंकों के साथ प्रथम, जानवी 89% ने द्वितीय और अर्पण 79.2% ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान वर्ग में रिया 84.8% लेकर टॉपर रहीं, जबकि कार्तिक चौधरी 79% और सादिया 78% क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक डा. विपिन कुमार सिंह व प्रधानाचार्य विकास कुमार शर्मा और समस्त स्टाफ ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- 12वीं में शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वी रिजल्ट: डीएवी खगड़िया का शतप्रतिशत रहा रिजल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.