मथुरा, मार्च 28 -- महानगर के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में श्री रामनवमी महोत्सव के अंतर्गत शंख, घंटा , घड़ियाल की मधुर ध्वनियों के मध्य वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ठाकुर जी के श्री विग्रह का पंचामृत अभिषेक किया। पंचामृत अभिषेक के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लग गया। अभिषेक के बाद ठाकुर जी के श्री विग्रह पर सुगंधित ऋतु अनुकूल इत्र लगाए गए, तत्पश्चात ठाकुर जी का सुंदर मोतियों से जड़ित श्रृंगार, ठाकुर जी के मस्तक पर केसर युक्त चन्दन के तिलक लगाएं गए। वैदिक ब्राह्मणों द्वारा ठाकुर जी के समक्ष श्री सूक्त,पुरूसूक्त, विष्णु सूक्त, लक्ष्मी सूक्त के पाठ करते हुए वैदिक पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन अर्चन किया।महिला मंडली द्वारा भए प्रगट कृपाला दीन दयाल, कौशल्या हितकारी के अलावा अन्य बधाई गायन की मधुर ध्वनियों से मंदिर प्रांगण का वातावरण भक्तिमय ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.