कोडरमा, नवम्बर 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रार्थना सभा का संचालन शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइज़र मुरारी सिंह एवं इंचार्ज अभिषेक जैन ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व, बाल प्रेम और उनके योगदान के बारे में छात्रों को अवगत कराया। बच्चों के मनोरंजन एवं प्रेरणा के लिए क्लास प्रोजेक्ट पर आधारित प्रसिद्ध फिल्म 'तारे ज़मीन पर' भी दिखाई गई, जिसे बच्चों ने बेहद सराहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.