श्री दिगम्बर जैन औषधालय में 54 मरीजों का निशुल्क उपचार
संभल, जून 13 -- बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास की ओर से संचालित धर्मार्थ श्री दिगम्बर जैन औषधालय, गोलागंज में शनिवार को 54 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र आर्य ने मरीजों को परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाएं भी निशुल्क वितरित कीं। उन्होंने भीषण गर्मी और मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों से पर्याप्त पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने तथा बासी खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की। न्यास के पदाधिकारी संभव जैन ने कहा कि यह सेवा नियमित रूप से संचालित की जा रही है और लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान न्यास व जैन सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- धनंजय चौहान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.