अमरोहा, जून 19 -- भगवान श्रीदक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव समिति की बैठक शुक्रवार को क्षेत्र के चौबारा गांव में हुई। जिसमें भगवान श्री दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.उत्तम सिंह प्रजापति ने कहा कि महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए जनपद अमरोहा के प्रत्येक गांव और पालिका के प्रत्येक वार्ड में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। टीम का गठन करते हुए लोकेश कुमार प्रजापति को टीम प्रमुख, सोनू प्रजापति को विस्तारक तथा राजकुमार सिंह प्रजापति को प्रचारक का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रजापति, मूलचंद प्रजापति, महीपाल प्रजापति, कावेंद्र प्रजापति, कपिल कुमार प्रजापति, सचिन प्रजापति, राकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...