श्री दंडेश्वरनाथ मंदिर में तैनात हुए 30 आपदा मित्र
गौरीगंज, अगस्त 17 -- मुसाफिरखाना। कोछित स्थित श्री दंडेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 30 आपदा मित्रों की तैनाती की है। इनमें स्थानीय कुशल तैराकों के साथ प्राथमिक चिकित्सा, राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशिक्षित आपदा मित्र शामिल हैं। आपदा मित्र गोमती नदी के घाट पर जल भरने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा करेंगे और उन्हें गहरे पानी में जाने से रोकेंगे। किसी आकस्मिक घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के साथ भीड़ प्रबंधन में भी सहयोग करेंगे। एसपी सरवणन टी के अनुरोध पर यह व्यवस्था की गई है। सोमवार को विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, एडीएम ज्योति सिंह और एसडीएम मुसाफिरखाना नितेश राज ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- दंडाधिकारी और पुलिस बल सेवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.