सहारनपुर, अप्रैल 1 -- देवबंद। नगर पालिका परिषद देवबंद के तत्वावधान में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ पर होने वाले वार्षिक मेले का मंगलवार को पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने उद्घाटन किया। शक्तिपीठ पर चतुर्दशी तिथि पर बुधवार सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाकर परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगेंगे। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा भारतीय संस्कृति में धार्मिक मेलों का आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता, समाज और अर्थव्यवस्था का संगम है। मेलों से एकता व भाईचारे की भावना भी सुदृढ़ होती है। राज्य मंत्री ने माता के दरबार में पहुंच माथा टेका और पूजा अर्चना की। डीएम मनीष बंसल, एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात सागर जैन, एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम युवराज सिंह, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, मेला चेयरमै...