छपरा, मार्च 14 -- 12 लहलादपुर में श्री ढोढ़नाथ हाई स्कूल का जर्जर भवन लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार स्थित श्री ढोढ़नाथ हाई स्कूल के अधिकांश कमरे जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं, जिससे यहां पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय भवन के कई कमरों की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं, बरसात के दिनों में कमरों की छत से पानी टपकने की समस्या भी सामने आती है, जिससे छात्रों को पढ़ाई करने में भारी कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल भवन की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या नए भवन के निर्माण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। जर्जर कमरों में पढ़ाई कराना बच्चों की जान जोखिम में डालने जैसा है। कई जगहों पर फर्श टूट चुकी है और खिड़की-दरवाजे भी खराब हो चुके हैं। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.