श्री डोरंडा बालिका विद्यालय में छात्राएं सम्मानित
रांची, जुलाई 21 -- रांची। श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को 2025-26 की मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्राओं को सम्मानित किया गया। समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को नगद पुरस्कार दिए गए। अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को मीनू दास गुप्ता स्मृति पुरस्कार के तहत नगद राशि दी गई। गणित में 100 अंक लेने वाली दो छात्राओं को 2500-2500 रुपए मिले। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव घेवर चंद नाहटा, प्रधानाध्यापिका आरती झा, सुभाष चंद्र बोथरा, पूनम चंद भंसाली, संपत लाल रामपुरिया आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.