श्री टेढ़ेश्वर नाथ मंदिर मे भंडारा, उमड़ी भीड़
हरदोई, अगस्त 30 -- शाहाबाद। नर्मदा तीर्थ स्थल पर स्थित श्री टेढ़ेश्वर नाथ मंदिर में रविवार को विशाल भंडारा हुआ, जहां सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने महादेव का दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महंत श्री श्री 108 ऋषिदास जी महाराज ने बताया कि मंदिर की पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी पूरे सावन माह श्री रामचरित मानस के अखंड पाठ का आयोजन किया गया था। अंकित मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, प्रशांत मिश्रा, नीरज, आकाश, सौरभ उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.