मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- जानसठ। नगर की अग्रणी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल के द्वारा चैत्र नवरात्रों एवं नव संवत्सर के शुभारंभ के अवसर पर मां शाकुंभरी धाम से अखंड पावन ज्योति नगर में लाई गई। संस्था के प्रबंधक दीपेश गुप्ता एड. ने बताया कि सेवा दल द्वारा चैत्र नवरात्र एवं नव संवत्सर के शुभारंभ पर मां शाकुंभरी धाम से अखंड पावन ज्योति नगर में सभी सनातन धर्म प्रेमियों को दर्शन कराने के लिए लाई गई है। पावन ज्योति को पंडित लक्ष्मी प्रसाद द्वारा नगर भ्रमण उपरांत श्री देवी मंदिर में विराजमान कराया गया है, जहां मां भगवती ज्योति के रूप में नवरात्रों में भक्तों को दर्शन देंगी। इस दौरान अखंड ज्योति को कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष सतीश कुमार, संस्...